top of page

नंदिनी झा

इंस्टाग्राम - @nandinii.jhaa

अदृश्य कला

प्रेमिका में धैर्य है

सो लिखती है।

प्रेमी अजन्मा है

सो मौन है।


प्रेमिका का रंग श्याम

श्वेत मन, हरा मान है

प्रेमी एक भाव है,

सो अदृश्य है।


प्रेमिका हिया से जन्मी

कविता है

प्रेमी कला-द्वेषी है

सो सौंदर्यहीन है।

bottom of page