top of page

सौभाग्य राघव
सौभाग्य राघव भारत के हरियाणा प्रांत से हैं।
मन मोहक नैना तोहरे
मन मोहक नैना तोहरे,
चंद्र बदन, मुस्काते अधर।
गुणगान तेरा गाता पवन,
सुंदर चलन, चंचल सा मन।
चारों दिशाओं का है द्वंद,
देख पाना तुझको एक क्षण।
गाते वरुण संग अनल,
झूमे जब तू बरसात वन-वन।
पीहू चकोरा आएं संग,
तू जब गुनगुनाए छंद-छंद।
कानों में मिश्री सी घुले,
तेरी ध्वनि जो आती मंद-मंद।
बंधवा ले मुझे अपने संग,
तोहरे पीछे भागे बावरा ये मन।
bottom of page